जो लोग गो मांस खाए बिना नहीं रह सकते हरियाणा न आएं - अनिल विज
(HARYANA, India) गौमांस खाने को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। विज ने कहा कि जो लोग गोमांस खाये बिना नहीं रह सकते उन्हें हरियाणा में आने की जरूरत नहीं है जहां कड़ा गोसंरक्षण कानून लागू है। उन्होंने कहा कि हम कुछ देशों में नहीं जाते क्योंकि वहां के खानपान हमें नहीं भाते। इसी तरह जो लोग बिना गोमांस खाए नहीं रह सकते, उन्हें हरियाणा नहीं आना चाहिए।
बता दे कि इससे पहले सीएम मनोहल लाल खट्टर ने कहा था कि सरकार विदेशियों को बीफ खाने के मामले में छूट दे सकती है, लेकिन बाद में उन्होंने इससे इनकार किया था। हरियाणा में गो हत्या को लेकर सख्त कानून है और बीफ खाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।