महिला काजी की इस्लाम में इज़ाजत नहीं - अज़ीज कुरैशी
(India) मऊ जिले में नगर पालिका के समारोह में पहुंचे पूर्व राज्यपाल अज़ीज कुरैशी ने पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार सांप्रदायिक है। छोटे दिमाग की है और छोटी सोच जैसे सारे गुण मौजूद हैं।
कुरैशी ने महिला काजी के सवाल पर कहा, जब मियां-बीवी राज़ी तो किस काम का काजी। आगे उन्होंने कहा कि उनके धर्म में महिला को नमाज पढ़ाने और शादी कराने की इज़ाज़त नहीं दी गई है। महिला काजी नहीं हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।