इस अवैध खनन को रोकने के लिए खनिज अधिकारी हवलदार सिंह पुलिस कांस्टेबल को लेकर खनन स्थल पर पहुँच गए और अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टरों और जेसीबी मशीन को घेर लिया। उसी समय टीम पर दर्जन भर खनन माफिया के गुर्गो ने हमला बोल दिया और दो पुलिस कांस्टेबल को घायल कर दिया।
जब तक इस हमले से खनन दस्ता संभलता हमलावर अपने ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर फरार हो गए। आपको बता दे कि एक साल में खनन टीम पर ये दूसरा हमला है। इसके पूर्व नरैनी के लहुरेटा गाँव में खनिज अधिकारी पर जानलेवा हमला किया जा चूका है। खनिज अधिकारी हवलदार सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने ये हमला किया उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।