मोदी सरकार बेघरों के लिए घर का इंतजाम करने जा रहा है वह भी मात्र पांच लाख में घर। 450 वर्ग फीट के इस घर में एक पलंग भी होगा। यह सब कुछ इसलिए किया जा रहा है ताकि गरीब आदमी अपने घर का ख्वाब पूरा कर सके। इस तरह के एक उप्रकम के तहत नागपुर में एक प्रयोग किया गया है। वहां इस्पात के ढांचे पर मकान बनाया गया है जिसमें 70 प्रतिशत ‘फ्लाई एश’ का इस्तेमाल है।
इसका उद्घाटन 20 फरवरी को होगा। 12 प्रमुख बंदरगाहों में से 10 में स्मार्ट शहर होंगे। इन घरों में सौर उर्जा प्रणाली रहेगी जिससे बिजली के बिल का झंझट नहीं होगा। इस पर 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। खरीदार के लिए मकान की लागत 3.5 लाख रुपये होगी और 7 से 7.5 प्रतिशत ब्याज दर पर रिण उपलब्ध होगा। कोई गरीब भी इसे खरीद सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।