हेडली का बयान, फिदायीन थी इशरत जहां
(India)
26/11 मुंबई हमले को लेकर डेविड हेडली का आज तीसरे दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग से भारतीय अदालत में गवाही हो रहा है. पिछले दो दिनों में हेडली ने कई राज खोले. हेडली ने बताया कि इशरत जहां का इनकाउंटर सही था. वो आत्मघाती हमलावर थी।
उसने कहा कि इशरत लश्कर ए तैयबा के लिए काम करती थी। वह लश्कर की महिला विंग के लिए आत्मघाती हमलावार के तौर पर काम करती थी। बता दें कि इशरत सहित 4 आतंकियों को गुजरात पुलिस ने 2004 में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसे लेकर पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ के आरोप लगते रहे हैं। हेडली ने गवाही में बताया कि किस प्रकार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आतंकवादी संगठनों को फंडिंग करता था और और जरुरत पड़ने पर सैन्य सुविधाएं भी मुहैया कराता था।



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।