मुंबई एयरपोर्ट भी था निशाने पर- हेडली
(India) 26/11 हमले के गुनाहगार डेविड कोलमैन हेडली की गवाही का आज चौथा दिन है। पूछताछ के दौरान हेडली ने बताया कि उसके निशाने पर मुंबई एयरपोर्ट भी था। उसने एयरपोर्ट की रेकी भी की थी। मुंबई में रहने के बाद 2008 में 9 से 15 अप्रैल तक पाकिस्तान में रहा। वहां साजिद मीर और मेजर इकबाल से मुलाकात की। उन्हें वहां हमलों वाली जगहों के वीडियो दिखाए।
माना जा रहा है कि आज की पूछताछ में अबु जुंदाल की भूमिका पर केंद्रित हो सकती है। अबु जुंदाल इस वक्त मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं और वो भी कोर्ट की कार्यवाही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हो सकता है। मुंबई पुलिस ने हेडली से पूछताछ की मांग की है ताकि 26/11 हमले में जुंदाल की भूमिका को लेकर ठोस मामला बन सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।