जेएनयू में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को लेकर आयोजित कार्यक्रम में देश विरोधी नारेबाजी पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश में अगर कोई भारत विरोधी नारे लगाता है या देश की एकता और अखंडता पर सवालिया निशान लगाता है तो उसे माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेएनयू मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। गौरतलब है कि दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरि ने अफजल गुरु पर कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने देशद्रोह से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 124-ए आईपीसी (देशविरोध बयान देना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे जेएनयू के कुलपति को आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दें और साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम न हों।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।