दिल्ली में ऑड-ईवन योजना का दूसरा चरण 15 से 30 अप्रैल तक लागू होगा और इस चरण में महिलाओं, वीआईपी और दुपहिया वाहनों को छूट बरकरार रहेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि सरकार को मिली प्रतिक्रिया के अनुसार, ज्यादातर लोग योजना को फिर से लागू करने के समर्थन में थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस योजना को हर महीने एक पखवाड़े के लिए लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि शहर का सार्वजनिक परिवहन इस योजना के फलस्वरूप बढ़ने वाली भीड़ से निपटने में सक्षम नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।