पूर्व सैन्यकर्मियों ने दी जेएनयू की डिग्री लौटाने की धमकी
(India)

संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के खिलाफ जेएनयू कैंपस में हुए कार्यक्रम को लेकर विवादों के बीच विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके पूर्व सैन्यकर्मियों ने अपनी डिग्री लौटाने की धमकी देते हुए कहा है कि ऐसे संस्थान के साथ उन्हें अपने को जोड़ना मुश्किल लगता है जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का अड्डा बन गया है 54वें एनडीए पाठयक्रम के पूर्व सैन्यकर्मियों ने जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार को एक खत में कहा, विश्वविद्यालय में अफजल गुरू दिवस समारोह जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर हम लाचार महसूस कर रहे और ऐसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त विश्वविद्यालय की मौजूदा छात्र बिरादरी को लेकर अपमानित महसूस करते हैं। इसमें कहा गया है, हमारा मानना है कि जेएनयू कैंपस में मौजूदा गतिविधियां विश्वविद्यालय के पूर्व डिग्री धारकों के बलिदान को नजरंदाज करता है और अगर विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की गतिविधि होने दी जाती है तो हम अपना सम्मान आपके संस्थान को लौटाना चाहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।