दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक साल आज पूरे किए। आप इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर भुनाने की कोशिश में है तो वहीं मुख्य विपक्ष यानी भाजपा इसे काला दिवस के तौर पर मना रही है। कांग्रेस इसे छलावा दिवस कह रही है। ‘आप’ ने एक साल की सरकार होने पर अपने पुराने तरीके यानी सीधे जनता से संवाद करने का मन बनाया है। इसके तहत सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच फोन नंबरों 011- 41501367, 41501383 और 23346658 पर कोई भी व्यक्ति सवाल-जवाब कर सकेगा। इस संवाद के आधार पर मुख्यमंत्री सरकार के कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट पेश करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।