दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने जाने की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश शनिवार को दिये। इसी घटना के संदर्भ में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा सचिव डी राजा, जदयू सांसद के. सी त्यागी एवं अन्य नेताओं ने केजरीवाल से मुलाकात कर कन्हैया के खिलाफ पेश साक्ष्यों की प्रामाणिकता स्थापित करने के मकसद से मजिस्ट्रेट जांच की मांग की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।