अलगाववादियों ने कश्मीर बंद का किया आह्‌वान, लगा कर्फ्यू
(JAMMUandKASHMIR, India) जम्मू-कश्मीर में भडकी हिंसा के बाद हुर्रियत कांफ्रेंस और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट सहित अन्य अलगाववादी संगठनों ने आज कश्मीर बंद का आह्वान किया है। जिसके बाद पुरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है...
बता दें कि पुलवामा में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी की मौत के बाद भड़की हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियों और गोलियों का सहारा लेना पड़ा। इसमें एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह पुलिसकर्मियों समेत 14 अन्य घायल हो गए। इस बीच, हिंसा का फायदा उठाकर मारे गए आतंकी के अन्य साथी भाग निकलने में सफल हो गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।