स्वच्छ भारत अभियान पर देश के शहरों की स्वच्छता रैंकिंग आ गई है। इस सूची में 73 शहरों को उनकी सफाई के हिसाब से रैंकिंग दी गई है। सफाई की रैंकिंग में नई दिल्ली को चैथा स्थान मिला है। शहरी विकास मंत्रालय ने सोमवार को देश के विभिन्न शहरों की स्वच्छता को लेकर किए गए सर्वे को सार्वजनिक किया। देश के साफ शहरों में सबसे टॉप पर कर्नाटक का मैसूर है। दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ है। इसके बाद तिरुचिरापल्ली, दिल्ली-एनडीएमसी, विशाखापट्टनम, सूरत, राजकोट, गैंगटोक, पिंपरी चिंचवाड़ और ग्रेटर मुंबई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।