तिब्बत की स्वायतता खतरे में-करमापा
(India)
भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया स्थित तेरगर मोनेस्ट्री में तिब्बतियों के 17वें धर्मगुरू करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजे ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता के दौरान करमापा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि तिब्बत की स्वायतता खतरे में है। चीन द्वारा तिब्बत में कई तरह की पाबंदी लगा दी गई है। तिब्बत की स्थिति ठीक नहीं है। तिब्बत जाने के सवाल पर करमापा ने कहा कि कौन अपने घर जाना नहीं चाहेगा। अपना घर अपना होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।