गुरूदासपुर में शहीदों के परिवार से मिले विनोद खन्ना
(India) देर से ही सही सांसद विनोद खन्ना को अपने हलके ही याद आई और पठानकोट आतंकी हमले के डेढ़ माह बाद वह हमले में शहीद हुए फतेह सिंह व कुलवंत सिंह के परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों को सफाई देते हुए कहा कि मेरी तबीयत ठीक न होने के कारण मैं यहां देरी से पहुंचा हुं। उनके साथ उनकी पत्नी कविता खन्ना, पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बाल कृष्ण मित्तल भी उपस्थित थे। खन्ना पहले शहीद कुलवंत सिंह के घर चक्क शरीफ में पहुंचे। जहां पर उन्होंने शहीद की पत्नी और बच्चों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत जहां गम की बात है, वहीं पूरे देश के लिए गर्व की भी बात है। उन्होंने देश की गरिमा को बनाए रखने के लिए अपना प्राणों की आहुति दी है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारी आर्म्ड फोर्स पूरी तरह से मुस्तैद है और दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया गया है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि दुश्मन बड़ी आसानी से भारत में दाखिल हुआ। जिस पर विचार करने की जरूरत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।