पत्रकारों पर हमलें को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
(India) सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पत्रकारों की पिटाई के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में याचिका डाली है। पत्रकारों ने पटियाला हाउस कोर्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट को एक ज्ञापन भेजा है जिसमें 800 पत्रकारों ने साइन किया है। उन्होंने मांग की है सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दखल दे और आरोपी वकीलों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे।
बता दे कि इससे पहले मंगलवार को कोर्ट हमलें को लेकर पत्रकारों ने एक जुलूस निकाला और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया से पैदल मार्च किया। इस दौरान एक मेमोंरेंडम भी सुप्रीम कोर्ट को रजिस्ट्रार को दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।