अब जादवपुर विश्वविद्यालय में लगे ‘खतरनाक’ नारे
(India)
जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय(जेएनयू) विवाद के बीच अब पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के समर्थन और कश्मीर, नगालैंड तथा मणिपुर की आजादी के नारे लगे। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में ‘हम क्या चाहे-कश्मीर की आजादी, नगालैंड की आजादी, मणिपुर की आजादी?’ के नारे लिखे पोस्टर लहराए गए। बांग्ला भाषा में एक अन्य पोस्टर में लिखा हुआ था, अफजल गुरु और याकूब मेमन को फांसी देने वाला गुजरात नरसंहार का हत्यारा देशभक्त है और कश्मीर की आजादी का समर्थन करने वाले छात्र देशद्रोही हैं तो हम सब देशद्रोही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।