किसानों को अपनी उपज देशभर में कहीं भी बेहतर मूल्य पर बेचने की सुविधा प्रस्तुत करने के लिए आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर एक डिजिटल कृषि विपणन प्लेटफार्म शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यह घोषणा की। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि वह 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने को प्रतिबद्ध हैं। मोदी ने मोदी ने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शेरपुर में एक रैली में हाल में पेश प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दिशानिर्देश पेश किए। उन्होंने कहा कि यह उनकी सरकार की कई पहल में एक पहल है। इसके तहत सरकार का इरादा मौसम की अनिश्चितताओं की वजह से संकट में फंसे किसानों का कल्याण सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने फसल बीमा योजना के अलावा मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, जैविक खेती के अलावा यूरिया की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करना, गन्ना किसानांे की मदद के लिए एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम के अलावा कषि क्षेत्र में स्टार्ट अप पहल का जिक्र किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।