देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने तिहाड़ जेल में अपनी जान को खतरा बताते हुए सीधे उच्चतम न्यायालय से जमानत की गुहार लगाई है। न्यायालय कन्हैया की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। वकील अनिंदिता पुजारी के जरिए दाखिल अर्जी में कन्हैया ने खुद को निर्दोष बताया है। पटियाला हाउस अदालत में बुधवार को कुछ वकीलों ने कन्हैया पर हमला किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।