रोहतक में जाट आरक्षण उग्र रुप लेता जा रहा है। रोहतक में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई फायरिंग हुई। हरियाणा में हिसंक हो रहे जाट आंदोलन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की। टीवी रिपोर्ट्स की मानें तो 1 व्याक्ति के मारे जाने और 6 लोग घायल होने की भी खबर है। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने 6 गाड़ियों में आग भी लगा दी। यह भी खबर आ रही है कि हरियाणा के मंत्री कैप्टन अभिमन्यू के घर को जलाने की कोशिश भी की गई और उनकी कार को आग लगा दी। इससे पहले हरियाणा के बीजेपी इंचार्ज अनिल जैन ने कहा कि प्रदर्शनकारियों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति क मौत हो गई है। हरियाणा में हिसंक हो रहे जाट आंदोलन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की। इससे पहले हरियाणा के बीजेपी इंचार्ज अनिल जैन ने कहा कि प्रदर्शनकारियों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति क मौत हो गई है।इससे पहले आंदोलन के हिंसक हो जाने के कारण स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पहले रोहतक और झज्जर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। वहीं, टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।