कलिखो पुल बने अरूणाचल के नौवें सीएम
(India)
कांग्रेस के असंतुष्ट नेता कलिखो पुल ने अरूणाचल प्रदेश के नौवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पुल को यहां राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल के पी राजखोवा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश शुक्रवार को मंजूर कर ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गत बुधवार को राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने उसी दिन एक आदेश जारी करके राज्य में यथास्थिति बनाये रखने को कहा था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि जब तक वह कांग्रेस के 14 बागी विधायकों के अयोग्य ठहराये जाने संबंधी आदेश की समीक्षा नहीं कर लेती तब तक यथास्थिति बरकरार रखी जाए। उच्चतम न्यायालय ने इस संबंध में गुरूवार को गोहाटी उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार से प्राप्त दस्तावेजों के अध्ययन के बाद यथास्थिति आदेश वापस लेते हुए राज्य में सरकार के गठन का रास्ता साफ कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।