यमुनानगर में हिंसक हुआ प्रदर्शन, सांसद राजकुमार सैनी का पूतला फूंक
(India) हरियाणा में आरक्षण की मांग रहे कर रहे जाट आंदोलन ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया है। जाटों ने जहां यमुनानगर जिले के चारों तरफ जाम लगा दिया था। वहीं, साढौरा मार्ग पर जाटों ने जाम लगाकर बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी का पूतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। इसी के साथ ही जाटों ने छछरौली में पोंटा साहिब नेशनल हाइवे 73 ए पर त्रिकोणी चौक भी जाम कर दिया। जाट समुदाय के द्वारा जिले के चारों तरफ लगाए गए जाम के कारण हर तरफ यातायात अवरुद्ध हो गया था। हालांकि मौके पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था, लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शनकारी किसी भी सूरत में शांत होने को तैयार नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।