जल संकट को लेकर उच्चतम न्यायालय पहुंची दिल्ली सरकार
(India)
हरियाणा में जारी जाट आंदोलन के कारण गंभीर जल संकट की समस्या को भांपते हुए दिल्ली सरकार शनिवार रात उच्चतम न्यायालय पहुंच गई और उसने शीर्ष अदालत से केंद्र सरकार को मामले में हस्तक्षेप करने और राष्ट्रीय राजधानी को मुनक नहर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश देने को कहा। मुनक नहर पड़ोसी हरियाणा राज्य से आती है जो पूरी तरह से जाट आंदोलन की गिरफ्त में है। दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्विट किया, दिल्ली सरकार जल संकट पर उच्चतम न्यायालय पहुंच गई है। याचिका स्वीकार हो गई है। इस पर रविवार को सुनवाई होने की संभावना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।