आंदोलन के कारण देश के लगभग सभी उत्तरी राज्यों का संपर्क दिल्ली से टूट गया है। हरियाणा से होकर गुजरने वाले सभी राजमार्गो को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर रखा है, जिसके कारण दिल्ली से जाने और यहां आने वाली सभी बसों की सेवा फिलहाल रोक दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने रेल परिचालन भी बाधित किया है, जिसके कारण उत्तर भारत में रेलगाड़ियों के परिचालन पर बुरा असर पड़ा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-एक दिल्ली को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर से जोड़ता है। जाट आंदोलनकारियों ने सोनीपत और पानीपत जिलों में इसे बाधित किया हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहन और लोग फंसे पड़े हैं। एनएच-8 को भी बाधित किया गया है। आंदोलनकारियों ने कई जगहों पर आगजनी और लूटपाट की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।