काशी में आज मोदी-केजरीवाल, 
रविदास मंदिर में PM के बाद आएंगे दिल्ली के CM
(UTTARPRADESH, India)
बनारस में सोमवार को नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल का दौरा है। रविदास जयंती के मौके पर मोदी पहले रविदास मंदिर जाएंगे। इसके बाद बीएचयू के 100 साल पूरे होने पर ऑर्गनाइज किए गए कन्वोकेशन में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। एक ही दिन मोदी-केजरीवाल का दौरा होने के बाद भी दोनों स्टेज शेयर नहीं करेंगे। रविदास जयंती के प्रोग्राम में मोदी के जाने के बाद दिल्ली के सीएम पहुंचेंगे।

मोदी रविवार की रात वाराणसी पहुंच चुके हैं और डीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। सुबह वह 10:30 बजे सीर-गोवर्धन स्थित श्रीगुरु रविदास जन्म स्थान मंदिर पहुंचेंगे। मोदी मंदिर में प्रवासी दलित कम्युनिटी के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
यूपी में अगले साल असेंबली इलेक्शन होने वाले हैं। पंजाब में भी इस साल इलेक्शन है। संत रविदास के लाखों फॉलोअर्स 22 को काशी में जुटेंगे। पंजाब और यूपी दोनों राज्यों में ही संत रविदास के फॉलोअर्स का काफी मजबूत वोट बैंक है। इस लिहाज से मोदी और केजरीवाल का यह दौरा इलेक्शन के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।