संसद का बजट सत्र आज से
(India)
आज से संसद का बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दोनों सदनों को सयुंक्त रूप से संबोधित कर बजट सत्र को शुरू करेंगे। इस सत्र के दौरान 25 फरवरी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल बजट पेश करेंगे वही 29 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेंगे। बजट सत्र का पहला भाग 15 दिनों का और दूसरा 16 दिनों का होगा। सत्र के दौरान सरकार अहम विधेयकों को पारित कराने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घराने की तैयारी में है। बजट सत्र सुचारू रूप से चलाने के लिए सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सर्वदलीय बैठक की, इसके अलावा संसदीय कार्यमंत्री वैंकया नायडू ने भी सभी दलों से बातचीत की सरकार ने कहा कि वो भी हर विषय पर बहस के लिए तैयार है। शर्त है कि संसद को चलने दिया जाना चाहिए और बहस के साथ ही जरूरी विधेयक भी पास होना चाहिए। संसद के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक के बाद एक सर्वदलीय बैठकों में कोई सहमति नहीं बन पाई। सरकार ने जहां एक बार फिर दोहराया कि वह तमाम मुद्दों पर चर्चा को तैयार है।वहीं, विपक्ष ने साफ कर दिया कि वह जेएनयू, रोहित वेमुला और हरियाणा के मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने भी सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक की। वेंकैया नायडू की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी नेताओं ने भाजपा नेताओं की उकसाने वाले बयानों का मुद्दा उठा। विपक्ष ने सरकार से मुद्दों पर बहस के लिए वक्त तय करने को कहा, नहीं तो संसद में हंगामा तय है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।