सरकार सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार-नायडू
(India)

बजट सत्र से पहले संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार जेएनयू, जाट आरक्षण और रोहित वेमुला समेत सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है। संसद में आज हुई सर्वदलीय बैठक से पहले उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी मुद्दे पर बहस करने में कोई परेशानी नहीं है। नायडू ने कहा कि हर किसी के पास मुद्दे उठाने का अवसर है लेकिन रूल्स के मुताबिक ही बहस होगी। वेंकैया नायडू ने ये भी कहा कि संसद सत्र में जीएसटी और रियल एस्टेट बिल का पास होना जरुरी है। वही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आज के बैठक में कांग्रेस पार्टी ने कहा की की लोक सभा हो या राज्यसभा हो जो भी मुद्दो होगे उसमें कांग्रेस पार्टी सरकार का सहयोग करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।