जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय में आज सुनवाई होगी। उन्हें राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी जमानत याचिका पर सुबहर 10.30 बजे सुनवाई करेंगी।इसे लेकर उच्च न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि इससे पहले पटियाला हाउस अदालत में जब कन्हैया कुमार को लाया गया था तो वकीलों द्वारा मारपीट व बदसलूकी और हिंसक घटनाएं हुई थीं। निचली अदालत से दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद कन्हैया ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।