उमर खालिद जेएनयू कैंपस में
(India)
जेएनयू में 9 फरवरी को हुई देश विरोधी नारेबाजी का मुख्य आरोपी उमर खालिद 4 अन्य जेएनयू स्टूडेंट्स समेत वापस लौट आया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को वह जेएनयू कैंपस में मौजूद रहा और उसने स्टूडेंट्स को संबोधित भी किया। यह जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस भी जेएनयू कैंपस पहुंच गई हालांकि पुलिस को जेएनयू कैंपस में जाने की इजाजत नहीं मिली। पुलिस ने जेएनयू प्रशासन से सभी आरोपियो को सौंपने के लिए कहा लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिलने के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।