उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य ने किया सरेंडर
(India)
जेएनयू कैंपस में देश विरोध नारे लगाने के आरोपित उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य ने दर रात दिल्ली पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों मंगलवार देर रात जेएनयू के वेस्ट गेट से बड़े ही हाई प्रोफाइल तरीके से बाहर निकले। पुलिस उनसे अभी आर के पुरम थाने में पूछताछ कर रही है। देर रात सरेंडर के दौरान दोनों के साथ उनके वकील और यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी थे। आज किसी समय उनकी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी हो सकती है, वहीं से तय होगा कि इनको पुलिस कस्टडी में भेजा जाएगा या न्यायिक हिरासत में। पिछले कई दिनों से कैंपस में और उसके बाहर देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद की गिरफ्तारी का ड्रामा पिछली रात कुछ हद तक खत्म हो गया। पांच आरोपियों में से दो उमर खालिद और अनिर्बान भट्रटाचार्य ने एक लिखी-लिखाई पटकथा की तर्ज पर मंगलवार देर रात 12 बजे समर्पण कर दिया। सभी आरोपियों को वसंत विहार थाने ले जाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।