बिहार में पंचायत चुनाव 24 अप्रैल से
(India)
ग्राम पंचायत और कचहरी चुनाव 2016 दस चरणों में कराने के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। 24 अप्रैल से 30 मई तक अलग-अलग तिथि को मतदान होंगे। इस दौरान हर जिले में विभिन्न चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पंचायत चुनाव की अधिूसचना 28 फरवरी को जारी होगी। इसके साथ ही राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। मतगणाना की तिथि कुछ दिनों बाद जारी होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। पंचायत के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया दो मार्च से शुरू होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।