जब जम्मू-कश्मीर के पंपोर में हुए हमले में भारतीय जवान लड रहे थे तभी वहां के आस-पास के मस्जिदों से लाउडस्पीकर से पाकिस्तान और आंतकियों के समर्थन में नारे लगाए जा रहे थे। आतंकियों को मुजाहिद कह कर जम कर उनका सपोर्ट किया जा रहा था। हमला शनिवार शाम को हुआ था और सोमवार तक चला। बिल्डिंग में छिप कर फायरिंग कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को आर्मी ने सोमवार को मार गिराया। एनकाउंटर के दौरान दो कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हो गए।दो अंग्रेजी अखबारों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनकाउंटर के वक्त आसपास के इलाकों में मुजाहिदों के सपोर्ट में नारे लग रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।