बॉलीवुड के मुन्नाभाई संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल से रिहा हो गए हैं। वे जेल से बाहर निकल चुके हैं और यहां से वो पुणे एयरपोर्ट जाएंगे। एक चार्टर्ड प्लेन से वो मुंबई जाएंगे। हालांकि इस बीच बांबे हाईकोर्ट में बुधवार को एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें संजय की रिहाई पर सवाल उठाया गया है। इससे पहले जेल प्रशासन और गृह विभाग ने स्पष्ट किया था कि संजय को सेलिब्रिटी होने का फायदा नहीं दिया गया है। अच्छे आचरण की वजह से उनको सजा माफी मिली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।