जेएनयू मामले की गूंज बुधवार को लोकसभा में भी सुनाई दी. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सिंधिया पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता देशद्रोहियों का साथ देने के लिए जेएनयू तो पहुंचे लेकिन पंपोर मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन पवन के घर नहीं गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सफाई दें कि वो संसद पर हमला करने वालों के साथ हैं, या संसद को बचाने वालों के साथ हैं.... सिंधिया ने भी अनुराग के हमलों पर पलटवार किया और कहा कि सिर्फ नारे लगाना देशद्रोह नहीं, अलग विचारधारा वालों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।