देश के छह राज्यों में 13 राज्यसभा सीटों का चुनाव 21 मार्च को होगा। इनमें से 12 सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही है, जबकि नगालैंड से भी एकमात्र सीट के लिए चुनाव होगा क्योंकि इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे नगा पीपल्स फ्रंट के खेकिहो जिमोमी का बीते साल नवंबर में निधन हो गया था। इन सीटों में से पांच सीटें कांग्रेस के पास और भाजपा एवं अकाली दल के पास दो-दो और माकपा के पास तीन हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।