बिहार में महागठबंधन सरकार का पहला बजट आज
(India)
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज राज्य का पहला बजट महागठबंधन सरकार पेश करेगी। बिहार का पहला बजट होगा जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों की सोच और संकल्प का मिश्रण देखने को मिलेगा। बजट बिहार के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी दोपहर 12 बजे पेश करेंगे। अहम बात ये भी देखने वाली होगी कि राज्य में एक अप्रैल से शराब बंदी हो जाएगी। इससे होने वाले बड़े राजस्व नुकसान को फायदे में सरकार कैसे बदलती है इस बजट के माध्यम से। खबरों के मुताबिक इस साल नीतीश सरकार राज्य का बजट करीब एक लाख 44 हजार 600 करोड़ रुपये तक पेश करेगी। यह बजट वर्तमान अबतक वित्तीय वर्ष से 25 हजार करोड़ अधिक होगा। मौजूदा वित्तीय वर्ष में राज्य का बजट एक लाख 21 हजार करोड़ रुपये है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।