महाराष्ट्र में मिड डे मील खाने से 247 छात्रों की हालत बिगड़ी
(India)
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक स्कूल में मिड डे मील खाने से 247 छात्रों की हालत बिगड़ गई. इनमें 17 छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है. छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिला परिषद स्कूल पालघर में गुरुवार को मिड डे मील में छात्रों को खिचड़ी दी गई थी. इसको खाने के बाद छात्रों ने उल्टियां शुरू कर दी. सभी बच्चे पहली से सातवीं क्लास में पढ़ते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।