बरेली में किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि किसान ही मेरे देश की शान और जान हैं। आज उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रणाम करने का मौका मुझे मिला है। किसानों के आगे तमाम चुनौतियां हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसान साथ दें तो इन चुनौतियों को मैं अवसर में बदल दूंगा। इसके लिए राज्य सरकारों को भी साथ आना होगा। बरेली में उन्होंने करीब 45 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने अपील की कि राज्य सरकारें खेती के काम को, किसानों के काम को प्राथमिकता दें। राज्य सहयोग करें तो 2022 तक किसान के इनकम को हम दोगुना कर देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने कृषि को प्राथमिकता में लेकर राज्य को पहले पायदान पर ला दिया। बाकी राज्य सरकारें भी तो ऐसा कर सकती हैं पर अफसोस। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव को किसानों को बीमा सुरक्षा का कवच देना शुरू किया है। किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे फसल बीमा का खूब लाभ उठाएं। फसल बीमा का 90ः पैसा किसान बीमा में केंद्र देगा। बारिश के अभाव में अगर किसान फसल नहीं बो सके तो भी बीमा लाभ मिलेगा। नया फसल बीमा योजना किसानों के लिए रक्षा कवच बनकर आई है। नया अवसर लेकर आया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।