तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए
(India)
तेलंगाना के खम्मम जिले और पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के निकट आज तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम छह माओवादी मारे गए। तेलंगाना पुलिस के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना के नक्सल रोधी बल ग्रेहाउंडस और विद्रोहियों के बीच छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे एक वनक्षेत्र में मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा, खम्मम-छत्तीसगढ सीमा पर आज तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम छह माओवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि छह शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से आठ हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वनक्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।