इशरत जहां केस में दोबारा होगी सुनवाई
(India)


सुप्रीम कोर्ट इशरत जहां केस में आरोपी पुलिसकर्मियों और अन्य के खिलाफ की गई कार्रवाई को खारिज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया है। मंगलवार को कोर्ट ने अमेरिकी जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा आतंकी डेविड हेडली के हालिया बयान के मद्देनजर यह सहमति दी है। हेडली ने इशरत को लश्कर की फिदायीन आतंकी बताया था। वकील एमएल शर्मा ने इस मामले की तत्काल सुनवाई का आग्रह किया। इस पर प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर और न्यायाधीश यूयू ललित की पीठ ने कहा कि इसे सूचीबद्ध होने दीजिए, तब हम इसे देखेंगे। सुनवाई के दौरान शर्मा ने कहा कि हेडली का बयान महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसने पुष्टि की है कि इशरत लश्कर आतंकी थी। तत्कालीन डीआईजी डीजी वंजारा सहित गुजरात पुलिसकर्मी मुंबई की एक कोर्ट में अभियोजन का सामना कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।