त्राल में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढ़ेर
(India)
दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार रातभर चली एक मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी से जुड़ी सूचना मिलने के बाद कल रात तराल के ददसारा इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया था। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद हुई गोलीबारी में हिजबुल मुजाहिदुदीन के तीन स्थानीय आतंकी मारे गए। अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की पहचान आशिक हुसैन भट्ट, मोहम्मद इसाक पैरे और आसिफ अहमद मीर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि भट्ट पिछले साल उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर बोले गए हमले में संलिप्त आतंकियों को शरण उपलब्ध करवाने में शामिल था। अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी वाली जगह से तीन एके राइफलें बरामद हुई हैं और वहां पर आतंकियों की खोज एवं सफाए का अभियान जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।