उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान जारी
(India)



चाकचैबन्द सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय निकाय क्षेत्र की 28 सीटों के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। चुनाव को शान्तिपूर्वक और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नागरिक पुलिस के साथ ही 124 कम्पनी सशस्त्र बलों की तैनाती की गयी है। इसमें 40 कम्पनी अर्धसैनिक बल और 84 कम्पनी पीएसी है। इनके अलावा आधा-आधा सेक्शन अर्धसैनिक बल तकरीबन हर मतदेय स्थल पर तैनात हैं। परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से कुल 36 सीटें रिक्त थीं। आठ सीटों पर सत्तारुढ समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान केवल 28 पर हो रहा है। इन सीटों के लिए 105 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 729 बूथ बनाये गये हैं जिसमें 50 फीसदी संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।