काठमांडू से शुरू हो पटना और गया की सीधी विमान सेवा-नीतीश
(India)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय नेपाल दौरे पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात की। भंडारी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने काठमांडू से पटना और गया सीधी विमान सेवा शुरू करने पर बात की। उन्होंने ओली से हाइडल प्रोजेक्ट के लिए सप्तकोसीध्सनकोसी पर हाईडैम बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल और बिहार की समस्या एक जैसी है। बिहार और नेपाल के लिए बाढ़ अभिशाप बनी हुई है, जिसे वरदान के रूप में बदला जा सकता है। नदियां हिमालय से निकलकर उत्तरी बिहार होते हुए गंगा में समा जाती हैं, जो प्रलयंकारी रूप धारण कर नेपाल और बिहार को तबाह करती है। उन्होंने कहा कि पानी बहुमूल्य है। यह कुदरत का वरदान है। जल प्रबंधन के द्वारा बाढ़ के पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।