फिरोजपुर में पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया
(India)
बीएसएफ ने फिरोजपुर में शुक्रवार को एक कथित पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, जो तड़के भारतीय सीमा में घुस आया था और उसने भारत-पाक सीमा पर गश्त लगा रहे सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी घुसपैठिया फिरोजपुर सेक्टर में डीआरडी सीमा चैकी के जरिए भारतीय सीमा में घुसा। उन्होंने बताया कि घुसपैठिए को कई बार समर्पण करने को कहा गया लेकिन वह रात में गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों की तरफ बढ़ता चला गया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस पर गोली चला दी और उसे मौके पर ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि मृत घुसपैठिए के पास से पाकिस्तानी सिम वाला एक फोन मिला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।