लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी ए संगमा का निधन
(India) लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा सांसद पी ए संगमा का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने संगमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह सेल्फ मेड लीडर थे। पूर्वोत्तर के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनके निधन से दुख पहुंचा है। लोकसभा में शोक जताते हुए वर्तमान स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा, हंसते हुए सदन कैसे चलाना है ये मैंने माननीय संगमा जी से ही सीखा है। संगमा के निधन पर दो मिनट का मौन रखने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों में उनके मित्र हैं। वह एक ऐसे नेता थे जो अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के लिए मन में कोई शत्रुभाव नहीं रखते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।