केंद्र सरकार करेगी टी-20 वर्ल्ड कप मैच की सुरक्षा
(India)

टी-20 वर्ल्ड कप में कुछ दिन ही शेष हैं और भारत-पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में होने वाले मैच को लेकर अभी भी अनिश्चितता बरकार है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 19 मार्च को भारत पाकिस्तान के महामुकाबले के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगें। राजनाथ ने आश्वस्त किया कि अगर हिमाचल सरकार केंद्र से सुरक्षाबल मांगती है तो हम पूरी सुरक्षा मुहैया कराएंगें। पठानकोट आतंकी हमले के मद्देनजर पूर्व सैनिक पाकिस्तानी टीम का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था। सीएम ने कहा था कि उनकी सरकार इस मैच की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं कर सकती। उधर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने खिलाडियों की सुरक्षा के लिए बीसीसीआई को पत्र लिखा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।