समंदर के रास्ते आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में
(India)
महाशिवरात्रि के मौके पर आतंकवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। माना जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकी समंदर के रास्ते भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने ये जानकारी भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को दी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान ने ऐसी कोई जानकारी भारत को दी हो। इस मामले पर भारत और पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार संपर्क में हैं। खबर के मुताबिक इस इनपुट के बाद एनएसजी की एक बड़ी टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। अब देखना ये होगा कि आतंकियों की इस साजिश का पूरा खुलासा कब होगा। जानकारी के मुताबिक इनपुट के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और खास सतर्कता बरत रही हैं। गौरतलब है कि मुंबई हमले के वक्त भी आतंकी समंदर के रास्ते ही भारत में दाखिल हुए थे। अब यह इनपुट मिला है कि आतंकी एक बार फिर समंदर का सहारा लेने वाले हैं। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों की नजर समंदर के चप्पे-चप्पे पर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।