त्रयंबकेश्वर जा रही 100 से ज्यादा महिला कार्यकर्ता को हिरासत में
(India)
महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार शाम को त्रयंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में दाखिल होकर पूजा करने जा रही 100 से ज्यादा महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। नासिक जिले में स्थित यह मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक है। भूमि रणरागिनी ब्रिगेड (बीआरबी) की करीब 200 महिलाएं संगठन की अध्यक्ष तृप्ति देसाई की अगुवाई में पुणे से नासिक के लिए चली थीं। इस समूह में नासिक की भी करीब 100 महिलाएं शामिल हो गईं। लेकिन, उन्हें मंदिर से 100 किलोमीटर पहले सिन्नर शहर के पास शिंगोटे गांव के नजदीक पुलिस ने रोक लिया। महिला पुलिस अधिकारियों ने उत्तेजित तृप्ति देसाई को एक पुलिस वैन में बिठा रखा था। देसाई ने पत्रकारों से कहा, ष्हमारे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है। हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि हमें रोकने के बजाए सुरक्षा दी जाए।ष् इससे पहले सोमवार सुबह देसाई ने कहा था कि उनकी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंदिरों के अंदर महिलाओं का प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील करने की है ताकि सदियों से चली आ रही महिलाओं को प्रवेश न देने की परंपरा को बंद किया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने उनकी मांगों पर सकारात्मक ढंग से विचार करने की बात कही थी, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना उनकी बेइज्जती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।