राज्य बजट में धार्मिक स्थलों के लिए 35 करोड़ आवंटित
(India)
राजस्थान का बजट सालासर के लिए खुशखुबरी लेकर आया है। बजट में सालासर धाम के विकास की घोषणा हुई है। राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रदेश के 12 धामों के विकास पर 35 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इनमें चूरू जिले के सालासर धाम को भी शामिल किया गया है। सालासर बालाजी भगवान हनुमान के भक्तों के लिए एक धार्मिक स्थल है। वर्ष भर में लाखों भक्त दर्शन के लिए सालासर धाम पहुंचते हैं। हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा और अश्विन पूर्णिमा पर लक्खी मेलों का आयोजन किया जाता है। मेले के दौरान 6 से 7 लाख भक्त बाबा के दरबार में शीश झुकाते हैं। भारत में यह एकमात्र बालाजी का मंदिर है, जिसमें बालाजी के दाढ़ी और मूंछ है। यहां रहने के लिए कई धर्मशालाएं और खाने पीने के लिए कई रेस्तरां हैं। श्री हनुमान मंदिर सालासर कस्बे के ठीक मध्य में स्थित है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।