श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम को हरी झंडी
(India)
श्री श्री रविशंकर का वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल दिल्ली में यमुना के किनारे आयोजित होगा। एनजीटी ने श्री श्री के कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग पर 5 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगा है। यही नहीं इसके साथ ही एनजीटी ने दिल्ली पल्यूशन कंट्रोल कमिटी पर भी 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले एनजीटी ने श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम को आयोजित करने वाले आयोजकों से कहा है कि यमुना में एंजाइम नहीं डाले जाएं। इस मामले में कहा गया था कि यमुना के पानी में एंजाइम के इस्तेमाल से आने वाली बदबू को रोका जा सकता है। वहीं इस मामले पर एनजीटी की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने कहा कि हमने आयोजकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए अलग से स्टेज बनाने को कहा है। सुनवाई के दौरान जल संसाधन मंत्रालय ने बताया कि उसने मार्च 11 से 13 तक श्ॅवतसक ब्नसजनतंस थ्मेजपअंसश् की इजाजत नहीं दी है। वहीं पर्यावरण मंत्रालय को एनजीटी ने फटकार लगाई है क्योंकि ट्रिब्यूनल के निर्देश के बावजूद मंत्रालय ने कोई हलफनामा दाखिल नहीं किया। एनजीटी ने आयोजकों से कहा कि आप पूरे कार्यक्रम के दौरान यमुना नदी से पूरी दूरी बना कर रखे रहेंगे साथ ही एनजीटी के सभी निर्देशों का सही तौर पर पालन हो ये भी सुनिश्चित करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।